logo

Deepa Sharma

       जय माता दी-माँ की रसोई
नवरात्रि के शुभ दिनों में जब देवी माँ का आगमन हमारे घर पर होता है तब सब कुछ कितना पवित्र सा लगने लगता है। हम में से कई लोग दो दिन का व्रत करते हैं। कितने ही भक्त पूरे नौ दिन का उपवास करते हैं,क्योंकि भोजन हमारे शरीर की प्राथमिकता है, अतः इन दिनों में भी हम कुछ न कुछ तो खाते ही हैं। उपवास हम जिस श्रद्धा से रखते हैं जरूरी है कि हमारा भोजन भी उतना ही सात्विक और स्वास्थवर्धक हो। आइये बनाते हैं कुछ स्वात्विक और स्वास्थ्य से भरपूर व्यंजन ।

और Close खिचड़ी-                                          चटनी-
सामग्री-                                                        सामग्री-
लगभग दो घंटे भीगा हुआ एक कप साबुदाना,    पुदीना,
आधा कप भुनी और कुटी हुई मूंगफली,              हरी मिर्च 2 चम्मच, 
एक टमाटर महीन कटा हुआ,                           जीरा 1/2 चम्मच,
एक चम्मच देशी घी,                                      दही 1 कटोरी,
चुटकी भर जीरा,                                           विधि:-
चार पत्ती कढ़ीपत्ता,                                       सभी सामग्री को मिक्सी में डाल कर पीस लें 
दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई,                         इसमें थोड़ी सी चीनी भी डाल सकते हैं अब 
थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी धनिया,             खिचड़ी के साथ आपकी चटनी भी तैयार है।
सेंधा नमक स्वाद अनुसार, 
विधिः-
गैस ऑन करके एक नॉनस्टिक कढ़ाही उस पर रख दें। कढ़ाही में घी गर्म करिए। गर्म घी में जीरा, हरी मिर्च और कढ़ीपत्ता का तड़का डाल दें। जब तड़का चटक जाए तब टमाटर डालकर उसे गलने तक पकायें, टमाटर पकते ही उसमें भीगा हुआ साबूदाना पानी से छानकर डाल दें फिर धीमी आँच में पकायें। साबूदाने को बराबर चलाते रहें ताकि वह कढ़ाई की तली में चिपकने न पाये।
जब साबूदाने में चमक आने लगे तब कुटी हुई मूंगफली मिलाकर थोड़ी देर और पकायें। आप देखेंगे कि खिली-खिली साबूदाने की खिचड़ी तैयार है। एक सुंदर से बाऊल में इसे निकालें और ऊपर से हरी धनिया से उसे सजायें और हाँ! स्वाद लेने से पहले तस्वीर जरूर ले लें,कहीं आप आज के आँनलाइन दौर में पीछे न रह जाए।

                          .                   दीपा शर्मा
परिचय
नाम-दीपा शर्मा
पिता-स्व० अखिलेश चन्द्र आग्रिहोत्री
जन्म तिथि-15/11/1966
निवासी- 1 ए, लक्ष्मीपुरवा,हरदोई
शिक्षा-परा स्नातक,बी०एड०संगीत प्रभाकर (गायन)
विशेष- स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से शिक्षा, संगीत शिक्षा एवं साहित्य क्षेत्र में योगदान
पद- मंत्री,श्री दीप ज्योति जन कल्याण सेवा समिति



142 दिन पहले 10-May-2024 4:11 PM